ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां

I.N.D.I.A की मीटिंग से पहले दिल्ली में अमित शाह की बैठक, बिहार BJP के तमाम सांसद मौजूद

18-Dec-2023 08:16 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली में कल यानी 19 दिसंबर को विपक्षी दलों की बैठक होने वाली है। विपक्ष की बैठक से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के बीजेपी नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक कर रहे हैं। बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर के आवास पर यह बैठक चल रही है।


दिल्ली के खान मार्केट इलाके में स्थित बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर के आवास पर चल रही बैठक में बिहार बीजेपी के बड़े नेता मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक यह बैठक पहले से ही तय थी। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई सीनियर लीडर मौजूद हैं। बिहार से जुड़े कई मसलों पर बैठक में बातचीत चल रही है। इसके साथ ही साथ संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के खिलाफ रणनीति बनाई जा रही है।


वहीं साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार बीजेपी की क्या तैयारी है, इसपर मंथन किया जा रहा है। विवेक ठाकुर के आवास पर डिनर के साथ साथ अमित शाह और जेपी नड्डा बिहार के तमाम बड़े पार्टी नेताओं के साथ राय मशवरा करेंगे। बिहार में जो भी बड़े मसले हैं उसे कैसे राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाए इसको लेकर चर्चा हो रही है। बिहार में विरोधियों के खिलाफ रणनीति बनाने के साथ साथ उस रणनीति पर कैसे काम हो इसपर मंथन चल रहा है।