बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट
03-Sep-2023 07:07 PM
By First Bihar
PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा सावन के महीने में राहुल गांधी को मटन बनाकर खिलाने और खाने को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन हिंदू विरोधी है और उदयगिरि का बयान और राहुल-लालू का सावन में मांसाहार संयोग नहीं है।
सुशील मोदी ने कहा है कि विपक्षी गठबंधन "इंडिया" का जन्म सनातन धर्म और भारत को लांछित करने के लिए हुआ है। यही हमारे समय की "ईस्ट इंडिया कंपनी" है, जिसमें हिंदुओं को अपमानित करने और आपस में बांटकर सत्ता हथियाने की होड़ लगी है। द्रमुक नेता उदयगिरि का बयान और राहुल-लालू का सावन में मांसाहार संयोग नहीं, राजनीतिक प्रयोग है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में संयोजक-पद के दावेदार नीतीश कुमार बतायें कि वे उदयगिरि के बयान से सहमत हैं या नहीं।
सुशील मोदी ने कहा है कि खुद को जनेऊधारी ब्राह्मण बताने वाले राहुल गांधी, थावे मंदिर में दर्शन का दिखावा करने वाले लालू प्रसाद और छठ व्रत करने वाली राबड़ी देवी ने 4 अगस्त को सावन के पवित्र माह में मांस (मटन) पकाया, जमकर मांसाहार किया और हिंदू भावनाओं को आहत करने के लिए इसे सोशल मीडिया पर भी डाला। लालू-राबड़ी सावन में मांसाहार करते हैं, उनकी पार्टी के कोटे वाले शिक्षा मंत्री श्रीरामचरितमानस की निंदा करते हैं और शिक्षा विभाग रक्षाबंधन, जन्माष्टमी जैसे हिंदू त्योहारों पर स्कूलों की छुट्टी रद करता है।
उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी और लालू प्रसाद में हिम्मत है कि वे किसी दूसरे धर्म के पवित्र महीने में जन-भावना को ठेस पहुंचाने वाला कोई काम करके उसका वीडियो वायरल कर सकें? तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के पुत्र उदयगिरि ने सनातन धर्म को समाप्त करने की बात हिंदू-अपमान और मुस्लिम तुष्टीकरण की पोलिटिकल लाइन पर कही है। ढाई दर्जन विपक्षी दलों का गठबंधन यदि करोड़ों हिंदुओं की सहिष्णुता की परीक्षा ले रहा है, तो उसे इसका परिणाम 2024 में अवश्य झेलना पड़ेगा।