ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / INDIA कोरोना अपडेट : 9 हजार से ज्यादा लोगों तक पहुंचा संक्रमण, अबतक...

INDIA कोरोना अपडेट : 9 हजार से ज्यादा लोगों तक पहुंचा संक्रमण, अबतक 308 की मौत

13-Apr-2020 09:22 AM

DELHI : कोरोना संक्रमण तेजी से पूरे देश में फैलता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9152 हो गई है. इनमें से 7987 एक्टिव केस हैं. वहीं मौत का आंकड़ा 308 पहुंच गया है, जबकि 857 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट गए हैं. 

 बता दें कि दुनिया भर में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस का असर भारत के दक्षिण पश्चिमी राज्यों में ज्यादा देखा जा रहा है. रविवार को मुंबई में कोरोना के 152 मामले सामने आए, वहीं 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली की बात करें तो 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के  85 नए मामले सामने हैं, जबकि 5 लोगों की मौत हो गई है.

राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 815 हो गई है.  वहीं गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस के 23 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 516 हो गई है. वहीं बिहार में रविवार को एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 64 है. जिसमें से 26 ठीक होकर घर जा चुके हैं.