ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में

Home / news / INDIA कोरोना अपडेट : साढ़े 8 हजार लोगों तक पहुंचा संक्रमण, देश में...

INDIA कोरोना अपडेट : साढ़े 8 हजार लोगों तक पहुंचा संक्रमण, देश में अबतक 273 लोगों की मौत

12-Apr-2020 12:36 PM

DELHI : भारत में कोरोना वायरस ने तकरीबन साढ़े 8 हजार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। दुनिया भर में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस का असर भारत के दक्षिण पश्चिमी राज्यों में ज्यादा देखा जा रहा है। देश के अंदर कोरोना वायरस से अब तक 273 लोगों की जान जा चुकी है। गुजरात में कोरोना वायरस के 25 नए मामले सामने आए हैं। 


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के एक हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं उनमें 712 केस मरकज से जुड़े हुए हैं। दिल्ली में अब तक 19 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है जबकि अभी भी 50 से ज्यादा लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के आंकड़े लगभग दो हजार को छूने वाला है, यहां अब तक 127 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में कोरोना कर 969 केस सामने आए हैं जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में यह आंकड़ा 700 है और वहां 9 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 529 केस आए हैं 40 लोगों की यहां मौत हुई है। 


देश के अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना में अब तक के 503, गुजरात में 468, उत्तर प्रदेश में 452, आंध्र प्रदेश में 405, केरल में 373, जम्मू कश्मीर में 224, कर्नाटक में 215, हरियाणा में 179, पंजाब में 158, पश्चिम बंगाल में 126, बिहार में 64, ओडिशा में 54, उत्तराखंड में 35, हिमाचल प्रदेश में 32, असम में 29, छत्तीसगढ़ में 25, चंडीगढ़ में 19, झारखंड में 17, लद्दाख में 15, अंडमान निकोबार में 11, गोवा में 7, पांडिचेरी में 7, मणिपुर में 2, त्रिपुरा में 2 और अरुणाचल प्रदेश दादर नगर हवेली मिजोरम में एक-एक पॉजिटिव के सामने आए हैं।