ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / Corona Update : देश में घटे कोरोना मामले, 24 घंटे में आए ...

Corona Update : देश में घटे कोरोना मामले, 24 घंटे में आए कोरोना के 67597 नए केस, 1188 संक्रमितों की मौत

08-Feb-2022 09:48 AM

DESK : कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब देश में कम हो चुकी है. करीब एक महीने के बाद पहली बार आज कोरोना के नए मामले एक लाख से कम आए हैं. भारत में पिछले 24 घंटे में  COVID-19 के  67597  नए मामले सामने आए और दैनिक मामले घटकर एक लाख से कम हुए. इस दौरान 1,80,456 लोग डिस्चार्ज हुए. 1188 लोगों की मृत्यु दर्ज़ हुई.  


बता दें जिन राज्यों में कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा है. उसमें केरल में 22,524 नए केस, महाराष्ट्र में 6,436, कर्नाटक में 6,151, तमिलनाडु में 5104, मध्य प्रदेश में 3,945 शामिल हैं. कुल नए केसों में से 65.33 फीसदी इन्हीं राज्यों में से आए हैं. नए केसों का 33.32 फीसदी सिर्फ केरल से हैं.


ICMR  के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,46,534 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 74,29,08,121 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा कोरोना खुराक लगी हैं. देश में अबतक 170 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं.

  • भारत में कोरोना के कुल मामले: 4,23,39,611
  • सक्रिय मामले: 9,94,891
  • कुल रिकवरी: 4,08,40,658
  • कुल मौतें: 5,04,062
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,70,21,72,615