गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
05-Jul-2020 11:12 AM
DELHI : कोरोना का संक्रमण देश के अंदर सबसे खतरनाक दौर में पहुंच गया है. दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. भारत कोरोना संक्रमण के मामलों में दुनिया के चौथे स्थान पर है. भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. लगभग 25000 नए कोरोना केस सामने आए हैं जबकि 613 लोगों की मौत हो चुकी है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 6 लाख 73 हजार के ऊपर जा चुका है और अब तक 19268 लोगों की मौत कोरोना वायरस हो चुकी है. राहत की बात यह है कि कोरोना से संक्रमित 4 लाख 90 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 24850 नए संक्रमित पाए गए हैं. अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में कोरोना संक्रमण के मरीजों की तादाद सबसे ज्यादा तेज रफ्तार से बढ़ रही है।.कोरोना संक्रमण के मामलों में भारत से ऊपर अमेरिका, ब्राजील और रूस हैं. अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस 29 लाख 35 हजार के आ चुके हैं. ब्राजील में आंकड़ा 15 लाख के ऊपर है जबकि रूस में भारत से थोड़ा ज्यादा यानी 6 लाख 74 हजार केस सामने आए हैं.
भारत के अंदर सबसे ज्यादा कोरोना के केस महाराष्ट्र में सामने आए हैं. यहां कोरोना वायरस के 2 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 8671 लोगों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मौत दिल्ली में हुई है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 97200 मामले सामने आए हैं यहां 3004 लोगों की मौत हो चुकी है. गुजरात में 1925 लोगों की मौत हुई है जबकि तमिलनाडु में 1450, आंध्र प्रदेश में 218, हरियाणा में 260, कर्नाटक में 335, मध्यप्रदेश में 598, राजस्थान में 447, तेलंगाना में 288, उत्तर प्रदेश में 773 और पश्चिम बंगाल में 736 लोगों की जान कोरोना ने ले ली है.