ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / India Corona Update : 24 घंटे में 2 लाख 51 हजार से ज्यादा...

India Corona Update : 24 घंटे में 2 लाख 51 हजार से ज्यादा केस, 627 की गई जान

28-Jan-2022 10:45 AM

DELHI : देश में कोरोना के मामलों में राहत देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2 लाख 51 हजार, 209 नए मामले सामने आए हैं। वहीं,  24 घंटे के भीतर 627 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई।  


कल जो आंकड़े जारी हुए थे, उसके मुताबिक 2,86,384 नए मामले सामने आए थे। बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में करीब 34 हजार की गिरावट दर्ज की गई है। 


  • 24 घंटों में 2,51,209 नए COVID19 मामले
  • 627 मौतें 
  • 3,47,443 रिकवरी
  • सक्रिय मामले: 21,05,611
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 15.88%
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,64,44,73,216


केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 3,47,443 मरीजों ने इस महामारी को मात दे दी है। एक्टिव केस की बात करें तो देश में 21,05,611 ऐसे मामले हैं, जिसके बढ़ने की दैनिक दर फिलहाल 5.18 प्रतिशत है।  राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक टीकों की 1,64,44,73,216 से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।