Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
12-Aug-2020 10:37 AM
DESK : कोरोना संक्रमण के मामले में भारत तेजी के साथ ऊपरी पायदान पर जा रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 61000 नए मरीज पाए गए हैं और 834 लोगों की मौत हुई है। देश के अंदर अब तक कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 46 हजार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक के देश में संक्रमण का आंकड़ा 23 लाख के ऊपर जा पहुंचा है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक के देश में अब तक 23 लाख 29 हजार 638 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं और इनमें से 16 लाख 39 हजार लोग ठीक भी हो चुके हैं। मंगलवार को कुल 60 हजार 963 नए के सामने आए हैं जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।।अमेरिका में मंगलवार को 52956 मामले आए जबकि ब्राजील में 54923 केस। अमेरिका में सबसे ज्यादा 53 लाख के सामने आए हैं जबकि ब्राजील में यह आंकड़ा 31 लाख के ऊपर है इस लिहाज से भारत तीसरे पायदान पर है।
स्वास्थ विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक के देश के अंदर मृत्यु दर गिरकर 1.97 फ़ीसदी पर आ गई है। देश के अंदर लगातार कोरोना की क्षमता बढ़ाई जा रही है। मंगलवार को 1 दिन के अंदर 7 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई।