ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना

Home / news / India Corona Update : 24 घंटे में आए 1 लाख 79 हजार नए...

India Corona Update : 24 घंटे में आए 1 लाख 79 हजार नए केस, 146 की गई जान

10-Jan-2022 09:19 AM

DELHI : देश में करोड़ों के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 1 लाख 79 हजार 729 नए मरीजों की पहचान की गई है जबकि 146 लोगों की जान कोरोना की वजह से चली गई है। 


भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 35,707,727 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या 7 लाख पार हो चुकी है। अभी 723,619 सक्रिय मरीज हैं। कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों आंकड़े पर गौर करें तो पिछले 24 घंटे में 46,569 लोग इससे ठीक हो चुके हैं। 


इसके साथ ही अब तक कुल 34,500,172 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 146 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवाई है। अब तक देश में कुल 483,936 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हो चुकी है। 


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हुई। महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 1,216 और 529 मामले हैं। ओमिक्रोन के 4,033 मरीज़ों में से 1,552 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं।


हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हाई लेवल मीटिंग की थी और अब प्रधानमंत्री सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं। आपको बता दें कि रविवार को जो आंकड़े सामने आए थे आज उससे कहीं ज्यादा नए केस सामने आए हैं।