ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

India Corona Update : 24 घंटे में 3 लाख 33 हजार से ज्यादा केस, 525 की गई जान

India Corona Update : 24 घंटे में 3 लाख 33 हजार से ज्यादा केस, 525 की गई जान

23-Jan-2022 09:59 AM

DELHI : देश में अभी कोरोना से राहत मिलती नहीं दिख रही है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 3 लाख 33 हजार, 533 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कुल 525 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 89 हजार 409 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि देश में आज कल से 4,171 कम मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 3,37,704 मामले आए थे.


  • सक्रिय मामले: 21,87,205 
  • कुल रिकवरी: 3,65,60,650 
  • कुल मौतें: 4,89,409 
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,61,92,84,270


देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 92 लाख, 37 हजार 264 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 21,87,205 हो गई है. एक्टिव केस कुल संक्रमण का 5.57 फीसदी हो गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट अब घटकर 93.18 फीसदी पर आ गया है.  


हालांकि पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 2 लाख 59 हजार 168 मरीज ठीक हुए हैं जो नए मरीजों की संख्या से कम है. अब तक देशभर में कुल 3 करोड़, 65 लाख, 60 हजार, 650 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.


देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 17.78 फीसदी रिकॉर्ड की गई है. वीकली पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर अब 16.87 फीसदी हो गई है. अब तक (22 जनवरी तक) देश में कुल 71.55 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है. पिछले 24 घंटों के अंदर 18,75,533 सैंपल की जांच की गई है.