ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / India Corona Update : 24 घंटे में 2 लाख 38 हजार से ज्यादा...

India Corona Update : 24 घंटे में 2 लाख 38 हजार से ज्यादा केस, 310 की गई जान

18-Jan-2022 10:21 AM

DELHI : देश में कोरोना से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है. देश में बीते तीन दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होती दिख रही है. भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 38 हजार 18 ( 2,38,018) नए मामले आए और 310 लोगों की मौत हो गई है. इस दौरान 1,57,421 लोग स्वस्थ भी हो गए.


देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर के बीच पिछले 24 घंटों में कुल 16,49,143 टेस्टिंग हुई है. नए मामले सामने आने के बाद से देश में संक्रमण के एक्टिव मामलों का केसलोड 17,36,628 हो गया है, यानी देश में इतने लाख मरीजों का कोविड का इलाज चल रहा है.


स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड का एक्टिव केस रेट 4.62% पर है. वहीं, रिकवरी रेट 94.09% पर है. पिछले एक दिन में 1,57,421 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक देश में कोविड से 3,53,94,882 लोग रिकवर हो चुके हैं.


  • सक्रिय मामले: 17,36,628
  • कुल रिकवरी: 3,53,94,882
  • कुल मौतें: 4,86,761
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,58,04,41,770
  • ओमिक्रोन के कुल मामले: 8,891


अगर ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों की बात करें तो आज कल के मुकाबले इसमें 8.31% की तेजी आई है. देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 8,891 हो गए हैं.