ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / India Corona Update : 24 घंटे में 2 लाख 35 हजार से ज्यादा...

India Corona Update : 24 घंटे में 2 लाख 35 हजार से ज्यादा केस, 871 लोगों ने तोड़ा दम

29-Jan-2022 10:07 AM

DELHI : देश में कोरोना के मामलों में फिर से रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2 लाख 35 हजार, 532 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 24 घंटे के भीतर 871 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई.  देश में फ़िलहाल में 13% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है.


सक्रिय मामले: 20,04,333
पॉजिटिविटी रेट: 13.39%
कुल वैक्सीनेशन:1,65,04,87,260

कल जो आंकड़े जारी हुए थे, उसके मुताबिक 235532 नए मामले सामने आए थे. बता दें केंद्र सरकार शनिवार को 5 राज्यों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेगी. जहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मद्देनजर कोरोना की स्थिति, सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों और उपायों की समीक्षा करेंगे. शनिवार दोपहर केंद्रीय मंत्री लगभग 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे.


बिहार में संक्रमण की रफ्तार में कमी देखने को मिली. पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में कुल 1654 नए संक्रमित पाए गए हैं. बिहार में इसके साथ ही संक्रमण के कुल एक्टिव केसों की संख्या 8993 हो गई है. बिहार में पॉजिटिविटी रेट 1.09 पर जा पहुंचा है. 26 जनवरी को राज्य के अंदर पॉजिटिविटी रेट 1.26 फीसदी था. वहीं पटना में भी संक्रमण की रफ्तार पहले से कम हुई है. पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में कुल 221 मरीज पाए गए हैं। हालांकि 26 जनवरी को यह आंकड़ा 134 पर जा पहुंचा था. 26 जनवरी को राज्य में कुल संक्रमण के 1034 मामले पाए गए थे. पटना के अलावे वैशाली में कुल 165 केस सामने आए हैं जबकि पूर्वी चंपारण में 116 और बेगूसराय में कुल 102 संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावे भागलपुर में 64, दरभंगा में 39, मधेपुरा में 61, मुंगेर में 63, मुजफ्फरपुर में 61, मधुबनी में 46, पूर्णिया में 44, रोहतास में 35, सहरसा में 98, समस्तीपुर में 69, सारण में 78, पश्चिम चंपारण में 38 और सीतामढ़ी जिले में 33 नए मामले पाए गए हैं.