मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
06-Jun-2020 06:34 AM
DESK : लद्दाख में भारत चीन के वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC पर तनाव कम करने के लिए आज सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत होगी। भारत और चीन दोनों देशों के सैन्य अधिकारी आज सुबह 9 बजे बैठक करने वाले हैं। कमांडर स्तर की बातचीत तनाव कम करने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है यह देखना होगा। आज होने वाली बैठक में भारतीय सेना की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारी शामिल होंगे जबकि चीन की तरफ से सेना कमांडर बैठक में शामिल होंगे। बैठक में दोनों तरफ के ब्रिगेडियर स्तर के एरिया कमांडर भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक पर भारत-चीन ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों की नजर टिकी हुई है।
दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच यह बैठक लद्दाख के चुशूल इलाके के मोल्डो में होगी। मोल्डो टकराव की जगह से 20 किलोमीटर दूर है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या आज की बैठक के बाद वाकई जमीनी स्तर पर तनाव कम होगा क्योंकि इससे पहले भी भारत और चीन के बीच डिवीजनल कमांडर स्तर की बैठक हो चुकी है।
आज होने वाली वार्ता में भारत पैंगोंग, गलवान घाटी और डेमचौक इलाके में तनाव कम करने का प्रस्ताव दे सकता है। पूर्वी लद्दाख के यह तीन अहम इलाके हैं जहां पिछले एक महीने से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है हालांकि गलवान घाटी में हालात पहले से बेहतर हुए हैं लेकिन पैंगोंग में अभी भी दोनों देशों की सेना आमने-सामने है।