Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
23-Nov-2024 10:53 AM
By First Bihar
GAYA : बिहार की चार सीटों रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज पर हुए विधानसभा उपचुनाव की एनडीए को पहली ख़ुशी हासिल हुई है। यहां इमामगंज सीट पर एनडीए को बहुमत हासिल हुई है। यहां से हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) सुप्रीमो जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी को जीत हासिल हुई है। यहां से आरजेडी दूसरे स्थान पर रहे। हालांकि, अभी औपचारिक एलान बाकी है।
जानकारी के मुताबिक गया जिले की इमामगंज विधानसभा सीट पर हम प्रत्याशी दीपा मांझी को जीत हासिल हुई है। आरजेडी के रौशन मांझी पीछे हो गए हैं। जन सुराज के जितेंद्र पासवान तीसरे नंबर पर रहे। तरारी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा अब निर्णायक बढ़त ले चुकी है। केवल ढाई राउंड की मतगणना बाकी है। बीजेपी 12250 वोटों से दसवें राउंड में आगे है। इसी तरह, तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है।
दरअसल, बिहार की तीन सीटों पर महागठबंधन का कब्जा था। अब तीन में से दो सीट पर एनडीए आगे है। जबकि एक सीट पर बसपा ने खेल कर दिया है। रामगढ़ में राजद प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं। यहां बसपा कैंडिडेट आगे हैं। रूझानों के अनुसार तीन सीट पर एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं बसपा एक सीट पर आगे है।