Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
05-Feb-2020 11:33 AM
DELHI: आई-मोनेटरी एडवायजरी यानी IMA के 4,000 करोड़ रुपये के घोटाला मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में सीबीआई ने दो IPS अधिकारियों समेत कर्नाटक के 5 पुलिस ऑफिसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है. इन अधिकारियों पर IMA घोटाले के सूत्रधार मंसूर खान की मदद करने का आरोप है.
IMA पोंजी चिटफंड घोटाले में इस्लामिक बैंकिंग के नाम पर निवेशकों से करोड़ों की धोखाधड़ी की गई थी. कर्नाटक सरकार की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई ने IPS अधिकारी हेमंत निम्बालकर, अजय हिलोरी समेत 5 पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज किया है.
दो IPS के अलावा सीबीआई ने कर्नाटक पुलिस के गौरी शंकर (तत्कालीन सब इंस्पेक्टर), ईबी श्रीधर (तत्कालीन डीएसपी, सीआईडी) और एम रमेश (तत्कालीन इंस्पेक्टर) के खिलाफ केस दर्ज किया है. सीबीआई की जांच में दो IPS अधिकारियों की कथित भूमिका सामने आई है. आरोप है कि दोनों IPS अधिकारियों ने IMA प्रमुख मंसूर खान की मदद की और उसके खिलाफ आने वाली शिकायतों को दबाने के एवज में पैसे लिये.