मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
11-Jun-2023 04:26 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहारशरीफ के पूर्व जिला परिषद सदस्य के साथ जमकर मारपीट की गयी। इससे भी मन नहीं भरा तो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली पैर में लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल बिमल पासवान को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र सर्वोदय नगर की है।
बिहारशरीफ के पूर्व जिला परिषद सदस्य बिमल पासवान ने बताया कि गांव में खुलेआम शराब की बिक्री की जा रही है जिसका विरोध करने पर सर्वोदय नगर के पास पूर्व से घात लगाए शराब माफियाओं ने उन्हें घेर लिया और लाठी डंडे और रॉड से पिटाई कर दी। साथ ही 3 राउंड फायरिंग की गयी। गोली उनकी पैर में जा लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। पैर में गोली लगने के बाद वे मौके पर ही गिर गये।
सड़क पर गिरा देख स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले गये। वही घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची घायल बिमल पासवान से पूछताछ की गयी। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। शराब माफिया के खिलाफ पुलिस की छापेमारी जारी है।