ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

IG बनने के बाद एक्शन में शिवदीप लांडे: सीतामढ़ी में पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, क्राइम पैटर्न की ली जानकारी

07-Jan-2024 02:08 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: डीआईजी से आईजी बनते ही शिवदीप लांडे एक्शन में आ गए है। मुजफ्फरपुर में पदभार ग्रहण करने के बाद वे लगातार तिरहुत रेंज के जिलों का दौरा कर वहां के पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। शनिवार को वैशाली में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद लांडे रविवार को सीतामढ़ी पहुंचे।


सीतामढ़ी पहुंचे आईजी शिवदीप लांडे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और एसपी ऑफिस में रिव्यू मीटिंग की। बैठक के बाद आईजी ने बताया कि अपराध के पैटर्न के बारे में जानकारी मिली, जिससे यह लगता है की लूट और जमीन विवाद में ज्यादातर हत्याएं हो रही हैं। अधिकतर मामलों का उद्भेदन जिले के एसपी मनोज तिवारी के रीजन में हुआ है और जो भी नए-नए मामले हैं उसपर खुद एक्शन लूंगा।


उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में भारत नेपाल बॉर्डर पर जो ठंड में डकैती की वारदात बढ़ती है। ऐसे मामलों को रोकने का पुलिस का प्रयास होगा। इस दौरान आईजी ने यह भी कहा है कि नेपाल में अपराधियों के पकड़ने में दिक्कत आती है लेकिन उसपर भी काम किया जाएगा।