Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप? Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप? Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी
16-Nov-2021 09:01 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक अधेड़ की शराब पीने से मौत हो गयी है। मृतक के बेटे जीतेंद्र कुमार ने पिता के शराब पीने की बात कही है। जीतेंद्र ने बताया कि उनके पिता सुरेश बाहर से शराब पीकर घर आए थे और अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गयी। मृतक के पुत्र ने बताया कि हम घर पर नहीं थे आए तब पता चला कि उनके पिता ने देसी शराब पी थी..मुंह सुंघ कर देखा तो शराब महक रहा था..दारू पीकर आए और मर गये...घटना के आधा घंटा पहले ही बाबूजी बाहर से आए थे...
वही ग्रामीण जहरीली शराब पीने से मौत की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस इस घटना को हार्ट अटैक बता रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ओपी अध्यक्ष सीपी महतो ने बताया कि मृतक सुरेश पहले से ही बीमार थे। बेगूसराय से इलाज कराकर शाम में ही घर लौटे थे। फिलहाल बखरी डीएसपी चंदन कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं।
बेगूसराय के परिहारा ओपी क्षेत्र के सांखू गांव में एक अधेड़ की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चा होनी शुरू हो गयी है। मृतक की पहचान सांखू गांव निवासी 60 वर्षीय सुरेश राम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आज शाम में सुरेश राम की तबीयत अचानक तबियत बिगड़ गयी और कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।