ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / ICE CREAM खाने से तीन बच्चियों की चली गई जान, परिजनों में मातम...

ICE CREAM खाने से तीन बच्चियों की चली गई जान, परिजनों में मातम का माहौल; अगल -बगल के लोग भी रह गए दंग

30-Nov-2024 02:58 PM

By First Bihar

DESK : आइसक्रीम खाना किसे अच्छा नहीं लगता है। हर शख्स कभी न कभी जरूर आइसक्रीम का स्वाद जरूर लिया होगा। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि इसके खाने से जान भी चली जाती है। वह भी किसी एक ही नहीं बल्कि तीन लोगों की। अब यह खबर पढ़कर आप भी दंग रहे गए न कि आखिकार आइसक्रीम खाने से जान कैसे जा सकती है ? तो आपको बता दें कि जी हां यह खबर सच है और कहीं बाहर की घटना नहीं बल्कि अपने ही देश के सिटी ऑफ़ डाइमडं के नाम से मशहूर शहर की खबर है। 


दरअसल, गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां के पालीगाम में रहने वाली 3 लड़कियों की आइसक्रीम खाने के बाद मौत हो गई। तीनों ने जैसे ही आइसक्रीम खाई उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अब तीनों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और रिपोर्ट के बाद ही बच्चियों की मौत का कारण सामने आएगा।


बताया जा रहा है कि यह घटना सूरत के पालीगाम इलाके की है। जहां 12, 14 और 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। आइसक्रीम खाने के बाद लड़कियों ने उलटी की। इसके बाद लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बेटी की मौत से परिवार शोक में है।


इधर, घटना के बाद लड़कियों के परिवार वाले अपनी बेटी की मौत से शोक में डूबे हुए हैं। बच्ची का शव सिविल अस्पताल लाया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि तीनों बच्चियों की मौत आइसक्रीम खाने, लू लगने से हुई या किसी अन्य कारण से। अब  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सही वजह सामने आ सकती है। लेकिन, यदि आइसक्रीम की वजह से मौत की पुष्टि होती है तो यह अपने आप में एक अनोखी खबर कही जा सकती है।