ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / I.N.D.I.A. के सीट बंटवारें को लेकर हो रही देरी पर JDU नाराज, बोले...

I.N.D.I.A. के सीट बंटवारें को लेकर हो रही देरी पर JDU नाराज, बोले नीतीश के करीबी मंत्री ... बिहार में पहले RJD और कांग्रेस तय करे अपनी सीट

05-Jan-2024 01:16 PM

By First Bihar

PATNA : नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाने की चर्चा जोरों पर है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव के साथ बिहार कांग्रेस के सुर भी पैरवी कर हैं। तेजस्वी यादव ने भी उन्हें कन्वीनर बनाए जाने के प्रस्ताव का सपोर्ट किया है। वहीं, सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने सलाह दिया है कि यह पद मुंशी का पद हैं और इसे स्वीकार नहीं करना चाहिए। ऐसे में अब सुशील मोदी के इस बयान पर जदयू के मंत्री ने पलटवार किया है। 


सीएम नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने सुशील मोदी के बयान का पलटवार करते हए कहा है कि- सुशील मोदी इंडिया गठबंधन को लेकर चिंता ज़ाहिर नहीं करें।  उनको भी अच्छी तरह मालूम होगा कि अटल जी के सरकार में जार्ज साहब संयोजक रहे है तो सुशील मोदी जी इस तरह की बात नहीं करें। ये सब फ़ालतू की बात है। 


वहीं, इंडी गठबंधन में सीट बंटवारें में हो रही लेट पर संजय झा ने कहा कि- हमलोग भी चाहते हैं कि इसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। लेकिन, अभी तक  यह नहीं हुआ यह चिंता का विषय है। अब आशा है की इस पर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा। वहीं, बिहार की सीट फ़ार्मूला को लेकर कहा कि, पहले राजद और कांग्रेस आपस में मिलकर बात करेंगे  उसके बाद जेडीयू भी राजद से बात कर लेगा। जेडीयू की जो सीटिंग सीट है वह जेडीयू का है।


उधर, दरभंगा एम्स को लेकर केंद्र सरकार की हरी झंडी मिलने पर कहा कि केंद्र सरकार ने मंज़ूरी दी है कुछ डिजायन में बदलाव ज़रूर किया गया है। लेकिन अब दरभंगा में एम्स बनेगा यह ख़ुशी की बात है। इसकी मांग को हमलोग कई दिन से कर रहे थे अब इसकी मंजूरी मिली है। यह बहुत ही अच्छी बात है।