दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
06-Dec-2019 10:53 AM
HYDERABAD: हैदराबाद में डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करने वाले चारों आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. जिसके बाद से पूरे देश में हैदराबाद पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है. लोगों का कहना है कि पीड़िता और उसके परिवार के लिए इससे बढ़िया इंसाफ और कुछ नहीं हो सकता.
आरोपियों के एनकाउंटर के बाद से ही साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वी. सी. सज्जनार. की लोग तारीफ कर रहे हैं. एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माने वाले कमिश्नर वी. सी. सज्जनार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इन्हें सैल्यूट कर रहे हैं.
बता दें कि कमिश्नर वी. सी. सज्जनार ने घटना के तुरंत बाद कहा था कि वो आरोपियों को तुरंत पकड़ लेंगे. और 60 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार लिया था और 10 दिन के अंदर ही सभी का एनकाउंटर कर दिया गया. हालांकि, अभी इस एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच होनी बाकी है, क्योंकि हर पहलू को देखा जाएगा कि क्या एनकाउंटर करना जरूरी था या नहीं.
बता दें कि वी. सी. सज्जनार ने डेढ़ साल पहले ही हैदराबाद में पुलिस कमिश्नर का पद संभाला था. वे माओवादियों के एनकाउंटर में भी टीम का हिस्सा रह चुके हैं. वहीं वी. सी. सज्जनार ने 2008 में तेलंगाना के वारंगल में एक कॉलेज गर्ल के ऊपर तेजाब छिड़कने के 3 आरोपियों को भी एनकाउंटर में मार गिराया था.