दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
02-Dec-2019 12:43 PM
DELHI: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और मर्डर की घटना का विरोध देशभर में हो रहा है. इस घटना के खिलाफ हैदराबाद से लेकर दिल्ली तक सड़कों पर लोग उतर गये हैं. गैंगरेप और हत्या के दोषियों को सरेआम सूली पर लटकाने की लोगों ने मांग की है. वहीं इस केस की गूंज संसद तक पहुंच गई है.
लोकसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद की घटना को वीभत्स बताया है. राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा है कि हैदराबाद में अमानवीय कृत्य हुआ है. इस घटना से पूरा देश आहत है. उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ कठोरतम कानून बनाने के लिए सरकार तैयार है. राजनाथ सिंह ने कहा कि दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई के लिए सरकार तैयार है.
राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है. सभी ने निंदा की है. इसमें जो भी अपराधी हैं उसको सजा मिले. निर्भया कांड के बाद एक कठोर कानून बना था, लेकिन उसके बाद भी जघन्य कृत्य हो रहे हैं. महिलाओं पर अपराध के खिलाफ और कठोर कानून बनाने को हम तैयार हैं. उन्होंने कहा कि फैसला लोकसभा अध्यक्ष पर छोड़ता हूं, जिस कानून को बनाने की सहमति बनेगी हम उसे बनाने के लिए तैयार हैं.