दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
07-Dec-2019 08:02 AM
HYDERABAD: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और उसकी बेरहमी से हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को एनकाउंटर में मार गिराया. एनकाउंटर के बाद पूरे देश के लोगों ने जश्न मनाया और कहा कि हैदराबाद की बेटी को इंसाफ मिल गया. कई नेताओं ने एनकाउंटर का समर्थन किया तो वहीं कई लीडर्स इसके विरोध में खुलकर सामने आये. अब एनकाउंटर में मारे गये एक आरोपी की पत्नी मीडिया के सामने आई है.
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगरेप के आरोपी चिंताकुंटा की पत्नी का बयान सामने आया है. ख़बरों के मुताबिक आरोपी चिंताकुंटा की पत्नी ने कहा है कि मेरे पति की मौत के बाद अब कुछ बचा नहीं हैं. पुलिस मुझको भी उस जगह लेकर चले जहां मेरे पति का एनकाउंटर किया है और मुझको भी वहां मार दे.
आरोपी की पत्नी ने कहा कि मुझको बताया गया था कि मेरे पति को कुछ नहीं होगा और वह जल्द ही वापस लौट आएगा. अब समझ में नहीं आ रहा कि आखिर क्या करूं? पुलिस अब मुझको भी उस जगह लेकर चले जहां मेरे पति की हत्या की है और मुझको भी मार डाले. आपको बता दें कि 20 साल के आरोपी चिंताकुंटा की हाल ही में शादी हुई थी. चिंताकुंटा तेलंगाना के नारायणपेट जिले के गुडीगांडला गांव का रहने वाला था.