सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत
19-Jan-2024 02:31 PM
By First Bihar
DELHI : राजधानी दिल्ली से यदि आप19 से 26 जनवरी के बीच फ्लाइट से सफर करने वाले हैं तो यह आपके लिए काफी काम की खबर है। अभी- अभी उड़ान सेवा को लेकर नया नोटिस जारी हुआ है। इसके मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर 19 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक फ्लाइट्स पर पाबंदी लगाई गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जारी एक नोटम (नोटिस टू एयरमेन) में कहा कि - गणतंत्र दिवस या 26 जनवरी तक सुबह 10.20 बजे से दोपहर 12.45 बजे के बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किसी भी उड़ान को उतरने या उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दिल्ली एयरपोर्ट ने भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है और कहा है 19 जनवरी से 26 जनवरी के बीच 2 घंटे 15 मिनट तक किसी भी फ्लाइट को उड़ान भरने या उतरने की इजाजत नहीें होगी। ये फैसला गणतंत्र दिवस के मद्देनजर लिया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जाती है। ढाई घंटे के लिए हवाई सेवा पर रोक भी गणतंत्र दिवस के लिए लगाई गई है।
मालूम हो कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में 8,000 से अधिक पुलिसकर्मी पहले ही तैनात किए जा चुके हैं। वहीं, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) का कहना है कि 26 जनवरी के मद्देनजर वे 19 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा रहे हैं।
उधर, मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने की वजह से स्टेशनों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें बढ़ सकती हैं, विशेष रूप से पीक आवर्स में. इस वजह से सिक्योरिटी चेक में अधिक समय लग सकता है।इस वजह से लोगों को इसलिए DMRC ने दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों से कहा है कि यात्रा में कुछ समय अतिरिक्त लेकर चलें।