Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
29-May-2020 12:01 PM
PATNA: राबड़ी आवास पर हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ऑनलाइन हो गये हैं। तेजस्वी यादव के साथ-साथ आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी जुड़े हुए हैं। दोनों ही नेताओं ने मिलकर नीतीश सरकार बखिया उखेड़ी है।
राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी कार्यकर्ता लगातार हंगामा कर रहे हैं। इस बीच तेजस्वी यादव सोशल मीडिया में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ ऑनलाइन हो चुके हैं। तेजस्वी यादव बातों-बातों में ही सरकार की जमकर क्लास ले रहे हैं। तेजस्वी यादन ने कहा कि सरकार हमारा रास्ता रोक रही है इस बीच जगदानंद सिंह ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज रोक रही है संविधान खतरे में हैं देश के लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है।
तेजस्वी यादव बिल्कुल किसी सधे हुए पत्रकार की तरह जगदानंद सिंह से सवाल पूछ रहे हैं। जगदानंद सिंह उनकी बातों का जवाब दे रहे हैं। जगदानंद सिंह ने कहा कि आम जनता की रक्षा का सवाल है। सरकार इस मु्द्दे पर पूरी तरह विफल हो चुकी है। लॉकडाउन में जो परिवार खुद को सुरक्षित समझ रहा था उसे घर में घुस कर मार दिया गया। उन्होनें कहा कि बिहार के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हो रहा है कि सरकार अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस लगाने के बजाए विपक्ष के नेताओं के पीछे पूरे पुलिस अमले को लगा दिया गया।
तेजस्वी य़ादव ने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। इस पर जगदानंद सिंह ने कहा कि गोपालगंज की घटना सामान्य अपराध नहीं है। उन्होनें कहा सरकार के संरक्षण में अपराध हो रहे हैं। आज की सरकार ये समझा रही है कि मैं अपराधियों का संरक्षक हूं। इस बीच जगदानंद सिंह ने तेजस्वी यादव से कहा कि आप युवा नेता है आपको जनता की लड़ाई के लिए सड़क पर खड़ा रहना है।
तेजस्वी ने जगदानंद सिंह से पूछा कुछ लोग कह रहे हैं कि हम ड्रामा कर रहे हैं इस पर आप क्या कहेंगे तो उन्होनें कहा कि प्रगति के रास्ते पर चलने वालों को लोग ड्रामा कहते हैं। सरकार की अराजकता खत्म करने के लिए कोई आगे आता है तो लोग उसे दबाने के लिए ऐसी संज्ञा देते हैं।इसे आप ड्रामा कहिए या ड्रामेबाज कहिए अब आज जो अवसर है उस पर परिवर्तन और क्रांति के लिए तेजस्वी यादव निकल चुके हैं। कोई भी सरकार उन्हें नहीं रुक सकती है। कुछ लोग थोड़ी देर के लिए बाधा जरूर बनते हैं। लेकिन ये कारवां रुक नहीं सकता।
बिल्कुल ही रोचक अंदाज में तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह की ये संवाद लगातार जारी है। वहीं प्रशासन ने तेजस्वी यादव को राबड़ी आवास के बाहर रोक रखा है।तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि वे विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर अपनी बातों को रखेंगे उसके बाद ही आगे का फैसला लेंगे।