मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
04-Jul-2022 07:40 PM
DESK : अगर आप होटल और रेस्टोरेंट में खाना खाने के शौकीन हैं तो आपके काम की खबर है। सरकार ने होटलों और रेस्टोरेंट में खाना खाने वाले लोगों की राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब कोई भी होटल या रेस्टोरेंट किसी भी ग्राहक से सर्विस चार्ज के नाम पर पैसा नहीं वसूल सकेगा। राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है। CCPA के इस निर्देश के मुताबिक अब होटल या रेस्टोरेंट किसी भी ग्राहक से बिल में सर्विस चार्ज नहीं जोड़ सकेंगे।
राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने साफ किया है कि सर्विस चार्ज को खाने के बिल में भी नहीं जोड़ा जा सकेगा। अगर कोई भी होटल या रेस्टोरेंट ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। होटल और रेस्तरां ग्राहकों पर सेवा शुल्क भुगतान के लिए दबाव नहीं डाल सकेंगे। यह पूरी तरह से ग्राहकों को विवेक पर निर्भर करेगा। अगर ग्राहक अपनी मर्जी से सेवा शुल्क देना चाहता है तो वह दे सकता है।
अगर कोई भी होटल या रेस्तरां किसी ग्राहक से सर्विस चार्ज की मांग करता है तो ग्राहक इसकी शिकायत राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण को कर सकता है। ग्राहक राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण के हेल्पलाइन नंबर 1915 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत सही पाए जाने पर राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकार ऐसे होटलों और रेस्टोरेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...