ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / देश के बड़े होटल ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, आयकर विभाग को एक...

देश के बड़े होटल ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, आयकर विभाग को एक हजार करोड़ के कालेधन का पता चला

24-Jan-2020 09:42 PM

DELHI : आयकर विभाग से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देश और विदेश में लग्जरी होटल चलाने वाले एक बड़े ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। आयकर विभाग की तरफ से 19 जनवरी को यह छापेमारी की गई थी जिसमें तकरीबन 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का काले धन का पता चला है। 


आयकर विभाग ने इस बड़े होटल ग्रुप के दिल्ली एनसीआर में कुल 13 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट लगातार इस ग्रुप को नजर में रखे हुए था। पूरी तैयारी के साथ की गई छापेमारी में आयकर विभाग को इस ग्रुप के तरफ से गैर कानूनी तरीके से जमा की गई काले धन के बारे में जानकारी मिली है। आयकर विभाग के सूत्रों की मानें तो इस बड़े होटल समूह ने लगभग 35 करोड़ रुपये के इनकम टैक्स की चोरी भी की है।


आयकर विभाग की तरफ से की गई कार्रवाई में 23 करोड रुपए की ज्वेलरी, 71 लाख रुपये कैश और लगभग एक करोड़ रुपए से ज्यादा की ही महंगी घड़ियां भी बरामद की गई हैं। इस ग्रुप ने लंदन दुबई समेत कई अन्य देशों में निवेश कर रखा है। विभाग को इस ग्रुप की तरफ से खरीदी गई जमीन के बारे में भी जानकारी मिली हैं एक अनुमान के मुताबिक लगभग एक हजार करोड़ से ज्यादा के काले धन के बारे में जानकारी मिली है।