RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
28-May-2022 11:45 AM
MADHEPURA: खबर मधेपुरा की है, जहां सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लालपुर सरोपट्टी वार्ड-3 स्थित घर से शंकरपुर थाना के होमगार्ड जवान को भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब के साथ धर दबोचा है। ये देखकर पुलिस भी हैरान रह गई कि गिरफ्तार होमगार्ड के घर में भूसा के ढेर से 78 पीस 375 एमएल का 29.250 लीटर कोस्मोस फिफ्टी विदेशी शराब रखा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।
मामले को लेकर सिंहेश्वर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शराब की बोतलें कार्टन और गैलन में रखे हुए थे। होमगार्ड जवान भुवनेश्वरी यादव बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ सिंहेश्वर पुलिस को बताया गया कि लालपुर सरोपट्टी पंचायत के वार्ड-3 के एक घर में भारी मात्रा में शराब छुपाकर रखा हुआ है। थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने एएसआई राकेश कुमार को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही घर की तलाशी ली गई, जिस दौरान भूसाघर से भूसे की ढेर से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। शराब का खुलासा होते हीं होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर सिंहेश्वर थाना लाया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जाएगी।