ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / होली से पहले किसानों को सौगात, पीएम मोदी ने जारी की 16वीं किस्त

होली से पहले किसानों को सौगात, पीएम मोदी ने जारी की 16वीं किस्त

28-Feb-2024 07:20 PM

By First Bihar

DESK: होली से पहले देशभर के लाखों गरीब किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की राशि जारी कर दी गयी है। किसान इस 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। आपके खाते में यह राशि ट्रांसफर हुआ है या नहीं इसे चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in को खोले। इस संबंध में सारी जानकारी आपको मिल जाएगी। 


आज पीएम मोदी ने किसानों के खाते में 16वीं किस्त की रकम दो हजार रूपये  जारी कर दी है। इस योजना का लाभ गरीब किसानों को केंद्र सरकार देती है। साल में 6000 रुपये किसानों को दिया जाता है। यह रकम तीन किस्त में 2000-2000 करके दी जाती है। अभी तक 15वीं किस्त का भुगतान हो चुका है। अब किसान 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि पीएम मोदी ने 16वीं किस्त की राशि उनके खाते में भेज दी है। 


होली के पहले यह राशि 11 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में ट्रांसफर की गयी है। इन किसानों को 2.81 लाख करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता केंद्र सरकार ने की है। इस योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी। किसानों को वित्तीय सहायता देना इस योजना का उद्धेश्य है। इस योजना से करोड़ों किसानों को लाभ मिल रहा है। इससे पहले 15वीं किस्त 15 नवंबर 2023 को जारी किया गया था। 


8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 15वीं किस्त की राशि भेजी गयी थी। उस वक्त 18,000 करोड़ रुपये की राशि इस मद में जारी की गयी थी। अब 28 फरवरी को 16वीं किस्त जारी कर दी गई है। बता दें कि इस योजना के लाभार्थियों को मदद के तौर पर साल में 6,000 रुपये अकाउंट में भेजा जाता हैं। इस राशि को तीन किस्तों में 2000 रुपये किसानों को दिया जाता है। यह योजना सिर्फ किसानों के लिए है। 


जिन्हें केंद्र सरकार की ओर से मदद के रूप में 6000 रुपये सलाना दिया जाता है। यदि PM किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो आप pmkisan-ict@gov.in पर मेल कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 011-23381092 या 155261 या 1800115526 (Toll Free) पर कॉल कर सकते हैं।