बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय
04-Mar-2023 08:24 AM
By First Bihar
PATNA: देश में सबसे उत्साह से मनाई जानी वाली त्यौहार होली में कुछ ही दिन बाकी है. जिसे लेकर रेलयात्रियों के लिए रेल के तरफ से एक अच्छी खबर सामने आ रही है. भारतीय रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए और स्पेशन ट्रेन चला रही है , भीड़ को देखते हुए और भी स्पेशन ट्रेन फैसला किया गया है.
इस मौके पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. ऐसे में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे पहले से ही होली स्पेशल ट्रेनें चला रही है. इस क्रम में रेलवे यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से बिहार के सहरसा के बीच चलाने जा रही है.
भारतीय रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर - 04006 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल रेलगाड़ी 5 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से 11:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी दिशा की बात करे तो 04005 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 6 मार्च को सहरसा से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 01.55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
यह ट्रेन वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह ट्रेन रास्ते में हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, आलमनगर, लखनऊ, गोरखपुर जंक्शन, देवरिया सदर, सीवान जंक्शन, छपरा, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, दलसिंह सराय, बरौनी जंक्शन, बेगू सराय, खगड़िया जंक्शन तथा सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं आते जाते समय रुकेगी.
बता दें ट्रेन नंबर - 04401 यानी दिल्ली-शामली-सहारनपुर डीएमयू 5 मार्च को शामली तक ही शुरू होने जा रही है. इस वजह से 04402 सहारनपुर-शामली-दिल्ली डीएमयू 5 मार्च को शामली से खुलेगी. यह ट्रेन शामली से सहारनपुर के बीच नहीं चलेगी. इसी तरह 04521 दिल्ली-शामली-सहारनपुर ईएमयू 5, 7, 10, 11, 12, 13, 20 और 21 मार्च को शामली तक ही चलेगी. इस वजह 04522 सहारनपुर-शामली-दिल्ली EMU 5, 7, 10, 12, 13, 20 और 21 मार्च को शामली से खुलेगी. ट्रेन नंबर 04521/04522 शामली से सहारनपुर के बीच कैंसिल रहेगी.