Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
26-Mar-2024 05:48 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां होली के मौके पर ससुराल जा रहे एक दामाद की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, होली खेलकर लौट रहे दामाद की दर्दनाक मौत हो गई। वह होली पर्व मनाने के लिए ससुराल गया था। जब होली खेलकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था तभी वह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। इसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर की है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान अहियापुर के विजय छपरा निवासी इंद्रजीत सहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद आनन-फानन में लोगों ने मामले की जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दी। वहीं, सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
उधर, होली खेलने के बाद इंद्रजीत ससुराल से अपनी बाइक से विजय छपरा स्थित आवास लौट रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। मामले में अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिजन के बयान के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. परिजनों के बयान के आधार पर पूरा मामला रोड एक्सीडेंट का ही प्रतीत होता है।