Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
28-Mar-2021 11:19 AM
DESK : प्रधानमंत्री मोदी आज अपने 'मन की बात' के 75वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं. संबोधन के शुरुआत में पीएम मोदी ने सभी को बधाई और धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं कि आपने इतनी बारीक नजर से 'मन की बात' को फॉलो किया है और आप जुड़े रहे हैं. ये मेरे लिए बहुत ही गर्व का विषय है, आनंद का विषय है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज, इस 75वें संस्करण के समय सबसे पहले ‘मन की बात’ को सफल बनाने के लिए, समृद्ध बनाने के लिए और इससे जुड़े रहने के लिए हर श्रोता का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं.
कोरोना संकट को देखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनता कर्फ्यू दुनिया के लिए अचरज बन गया था. कितना अनुशासन था. आने वाली पीढ़ियां इस पर गर्व करेंगी. दीया जलाना, थाली बजाना कोरोना वॉरियर्स के दिल को छू गया था. सबको कोरोना वैक्सीन का इंतजार था, अब वैक्सीन आ गई है. ये हमारे लिए गर्व की बात है.
उन्होंने कहा कि किसी स्वाधीनता सेनानी की संघर्ष गाथा हो, किसी स्थान का इतिहास हो, देश की कोई सांस्कृतिक कहानी हो, 'अमृत महोत्सव' के दौरान आप उसे देश के सामने ला सकते हैं, देशवासियों को उससे जोड़ने का माध्यम बन सकते हैं. आप देखिएगा, देखते ही देखते अमृत महोत्सव ऐसे कितने ही प्रेरणादायी अमृत बिंदुओं से भर जाएगा और फिर ऐसी अमृत धारा बहेगी जो हमें भारत की आजादी के सौ वर्ष तक प्रेरणा देगी. देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी. कुछ न कुछ करने का जज्बा पैदा करेगी.
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये दिलचस्प है, इसी मार्च महीने में, जब हम महिला दिवस मना रहे थे, तब कई महिला खिलाड़ियों ने मेडल्स और रिकॉर्ड्स अपने नाम किये हैं. आज, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, ऑर्म्ड फोर्सेज से लेकर साइंस एंड टेक्नोलॉजी तक, हर जगह देश की बेटियां अपनी अलग पहचान बना रही हैं. दिल्ली में आयोजित निशानेबाजी में ISSF वर्ल्ड कप में भारत शीर्ष स्थान पर रहा. गोल्ड मेडल्स के मामले में भी भारत ने बाजी मारी. ये भारत के पुरुष और महिला निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से मुमकिन हो पाया. पीवी संधु ने बीडब्ल्यूएफ ओपन में सुपर 300 टूर्नामेंट सिल्वर मेडल जीता है.