ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / होली के बाद आज से शुरू होगा बिहार विधानमंडल बजट सत्र : ...

होली के बाद आज से शुरू होगा बिहार विधानमंडल बजट सत्र : तेजस्वी यादव पर हमलावर रहेगी BJP, राजद ने कर ली तैयारी

13-Mar-2023 07:25 AM

By First Bihar

PATNA : होली और शब-ए-बारात की छुट्टी के बाद बिहार विधान मंडल बजट सत्र की कार्यवाही आज से फिर से शुरू होने वाली है। इस बार का विधानमंडल सत्र शुरुआत के साथ ही काफी हंगामेदार रहा है ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि आज का सत्र भी काफी हंगामेदार होने वाला है। एक तरफ विपक्षी दल सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर हमला बोलने की तो वहीं दूसरी तरफ सत्ता में बैठी हुई पार्टियां केंद्र सरकार के जरिए बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा पर निशाना साधने की कोशिश करेगी।


दरअसल, बिहार में पिछले कुछ दिनों से लालू परिवार पर ईडी और सीबीआई की रेड को लेकर सियासत गर्म है। ऐसे में अब होली और  शब-ए-बारात की छुट्टी के बाद बिहार में विधानमंडल बजट सत्र का कार्यवाही आज शुरू होने वाला है। आज के दिन की शुरुआत के साथ ही यह आसार लगाए जा रहे हैं कि भाजपा की तरफ से तेजस्वी यादव को लेकर सदन में हंगामा किया जाएगा। तो वहीं यह भी कहा जा रहा है कि राजद इसके जवाब में केंद्रीय जांच एजेंसियों को भाजपा का एजेंट बताकर उन पर हमलावर हो सकती है।


वहीं, सदन के अंदर आज की कार्यवाही की बात करें तो बिहार विधान मंडल बजट सत्र का संचालन सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा। आज के दिन सदन के अंदर अल्पसूचित तारांकित प्रश्नों के उत्तर लिए जाएंगे और शिक्षा विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार का जवाब लिया जाएगा। इसके साथ ही साथ खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से संबंधित ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार का जवाब लिया जाएगा।


आपको बताते चलें कि, होली की छुट्टी से पहले राजद नेत्री और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर केंद्रीय जांच एजेंसी रेड करने पहुंची थी यह रेड काफी लंबी चली थी जिसके बाद राबड़ी देवी ने यह भी कहा था कि उनके यहां यह सब चलता रहता है। वहीं विधानसभा में विपक्ष को लेकर काफी हंगामा मचा दी थी। जिसके बाद अब आज सदन शुरू हो रहा है और अब तक जो जानकारी निकलकर सामने आए हैं उसके मुताबिक तेजस्वी के यहां से 600 करोड़ से अधिक की संपत्ति सीबीआई और ईडी के नजर में आई है और इसको लेकर भाजपा सदन के बाहर काफी हमलावर है तो ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सदन के अंदर भी भाजपा तेजस्वी यादव को इन मामलों को लेकर घेर सकती है।