RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
25-Mar-2024 08:01 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां डीजे बजाने को लेकर दो गुटो के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। मारपीट के दौरान एक दूसरे पर लाठी बरसाने का वीडियो भी सामने आया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना जमुई के उझंडी मोहल्ला स्थित काली स्थान मंदिर के पास की है।
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दो गुट एक दूसरे पर लाठी डंडा बरसा रहे हैं। बताया जाता है कि डीजे बजाने को लेकर दो गुटों के बीच पहले विवाद हुआ फिर बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसाने लगे। लोगों का कहना है कि डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है।
बताया जाता है कि होली पर्व को लेकर दोनों गुट अलग-अलग गाना बजाने की फरमाइश कर रहे थे इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक आ गयी। इस घटना की सूचना दोनों पक्ष में से किसी ने पुलिस को नहीं दी। लेकिन मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल यह वीडियो जमुई के थानाध्यक्ष अरुण कुमार के पास भी पहुंचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद एक पक्ष की ओर से मामले को लेकर आवेदन दिया गया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।