मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
07-Mar-2023 10:01 AM
By RAKESH KUMAR
ARA: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां होलिका दहन में हुए दो पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद बदमाशों ने 4 लोगों को गोली मार दी है। जहां गोली लगने से एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई है। घटना भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव की है।
दरअसल, सोमवार की रात सलेमपुर गांव में होलिका दहन करने जा रहे एक युवक ने अपने घर के बगल के ही एक युवक को नाली का पानी और गोबर फेंकने से मना किया, इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। युवक के पिता ने विरोध कर रहे युवक के साथ गाली गलौज करते हुए फायरिंग भी की, देर रात किसी तरह से मामले को शांत कराया गया।
मंगलवार की सुबह मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया युवक के पिता ने विरोध कर रहे अपने पड़ोसी के घर में घुसकर उसके परिजनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोलीबारी की घटना में महिला समेत 4 लोगों को गोली लग गई। वहीं गोली लगने के बाद परिजनों ने चारों घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, तो वही 3 लोगों का इलाज कराया जा रहा है। घायलों में एक महिला भी शामिल है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस वहां कैंप कर रही है।
भोजपुर एसपी के मुताबिक मंगलवार की सुबह 7 से 8 बजे के बीच यह घटना हुई है। एसपी ने कहा है कि दो पड़ोसियों के बीच गोबर और पानी फेंकने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद फायरिंग की गई। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। बता दें कि होली के मौके पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने दावा किया था कि किसी भी हाल में विधि व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा लेकिन पुलिस की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।