ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / हिन्दू धर्म अपनाने के बाद इकरा बनीं प्रीति, प्रेमी आकाश के साथ मंदिर...

हिन्दू धर्म अपनाने के बाद इकरा बनीं प्रीति, प्रेमी आकाश के साथ मंदिर में रचाई शादी

09-Sep-2023 07:11 PM

By First Bihar

DESK: मुस्लिम लड़की 'इकरा' हिन्दू धर्म अपनाने के बाद 'प्रीति' बन गयी है। अपने प्रेमी 'आकाश' को पाने के लिए उसने हिन्दू रीति रिवाज से मंदिर में जाकर शादी रचा ली है। दोनों ने मंदिर में जाकर सात फेरे लिये और प्रेमी आकाश ने प्रीति के गले में मंगलसूत्र पहनाया। आकाश ने प्रीति की मांग में सिंदूर भरा और  अब दोनों पति-पत्नी हो गये हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात बॉलीवॉल मैच के दौरान प्ले ग्राउंड में हुई थी। जिसके बाद से ही दोनों के बीच बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे यह बातचीत कब प्यार में बदल गयी यह ना तो इकरा को पता चला और ना ही आकाश को। अलग-अलग धर्म से ताल्लूक रखने के बावजूद दोनों के बीच ऐसा प्यार पनपा की दोनों साथ जीने और साथ मरने की कसमें खा बैठे। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करने लगे लेकिन इनके घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। 2021 में दोनों घर से ही भाग गये थे। 


मामला बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश का है। जहां बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढीनाथ की रहने वाली इकरा के प्रेमी आकाश के साथ भागने के बाद लड़की के पिता ने सिरौली थाने में लड़के के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। जिसके बाद रामपुर के रहने वाले आकाश को चार महीने तक जेल में रहना पड़ गया। उधर नाबालिग रहने के कारण इकरा को भी दो साल तक आर्य समाज अनाथालय में रहना पड़ा। बालिग होने के बाद इकरा ने बरेली के मढ़ीनाथ स्थित अगस्त मुनि आश्रम में हिन्दू धर्म अपना लिया और आकाश के साथ हिन्दू रीति रिवाज से मंदिर में शादी रचा ली। शादी से पहले हवन किया गया। गौमूत्र और गंगा जल से शुद्धिकरण के बाद शादी की रस्में पूरी की गयी। आकाश और इकरा ने इस दौरान शपथ पत्र भी भरा।