BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत
06-Sep-2021 12:27 PM
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के स्वास्थकर्मियों और कोरोना वैक्सीन के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने कोरोना की पहली डोज को 100 फीसदी आबादी को लगाने का बेहतरीन लक्ष्य प्राप्त किया है। अब हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश की पूरी आबादी को 30 नवंबर तक कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा दें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, दादरा और नगर हवेली में 100 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। कई और राज्य हैं जहां पर पूरी आबादी को 100 फीसदी वैक्सीन की पहली डोज दिए जाने का काम पूरा होने वाला है। पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश की तारीफ करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश चैंपियन के तौर पर उभरा है।
हिमाचल देश का पहला राज्य है जहां पर सभी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है। जबकि एक तिहाई आबादी को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। हिमाचल प्रदेश ने मुझे गर्व करने का मौका दिया है। पीएम मोदी ने प्रदेश की सरकार और यहां की टीम को शुभकामनाएं दी।