अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Dec-2022 08:20 AM
PATNA : सरकारी वकीलों की फीस बढ़ाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना हाईकोर्ट के वकीलों की एक अहम बैठक होने वाली है। 29 दिसंबर को यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ पटना हाईकोर्ट के सरकारी वकील मौजूद रहेंगे। 29 दिसंबर को शाम 4:30 बजे यह बैठक होनी है।
आपको बता दें कि सरकारी वकीलों की फीस बढ़ाए जाने को लेकर हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर करने वाले वकील एस एस सुंदरम ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता पीके वर्मा और खुर्शीद आलम के साथ-साथ पूर्व महाधिवक्ता पीके शाही और खुद एसएस सुंदरम भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि सरकारी वकीलों की फीस लंबे अरसे से नहीं बढ़ाई गई है। इसको लेकर पटना हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को तत्काल फीस बढ़ाने पर विचार करने का आदेश दिया था।
यह बात लगभग तय मानी जा रही है कि सरकारी वकीलों का फीस इस नए साल में बढ़ जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ 29 दिसंबर को होने वाली बैठक के इस लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अगर ऐसा होता है तो कई सालों के बाद बिहार में सरकारी वकीलों का फीस बढ़ जाएगा।