ब्रेकिंग न्यूज़

Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी

हाईकोर्ट के 7 न्यायाधीशों का तबादला, केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना

हाईकोर्ट के 7 न्यायाधीशों का तबादला, केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना

11-Oct-2021 07:01 PM

DESK: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के अनुसार केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट के 7 न्यायाधीशों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। जजों के ट्रांसफर लिस्ट को केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया है। गौरतलब है कि इससे पहले 5 अक्टूबर को केंद्र ने हाईकोर्ट के 15 जजों के तबादले की अधिसूचना जारी की थी।





पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस राजन गुप्ता का ट्रांसफर पटना हाईकोर्ट किया गया है। वही न्यायमूर्ति टी.एस. शिवगनम मद्रास हाईकोर्ट से कलकत्ता हाईकोर्ट ट्रांसफर हुए हैं। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर का तबादला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में हुआ है। कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पी.बी. बजंथरी को पटना हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट से जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा पटना हाईकोर्ट ट्रांफर किए गये हैंं। जस्टिस टी. अमरनाथ गौड़ तेलंगाना हाईकोर्ट से त्रिपुरा हाईकोर्ट थानांतरित किए गये हैं। वहीं जस्टिस सुभाष चंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झारखंड हाईकोर्ट तबादला हुआ है। 


इससे पहले 5 अक्टूबर को केंद्र ने हाईकोर्ट के 15 जजों के तबादले की अधिसूचना जारी की थी। 5 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस जसवंत सिंह का ट्रांसफर उड़ीसा हाईकोर्ट में हुआ। वही राजस्थान हाईकोर्ट की जज न्यायमूर्ति सबीना का हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में तबादला हुआ।


उड़ीसा हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को उत्तराखंड हाईकोर्ट भेजा गया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनींद्र मोहन श्रीवास्तव का तबादला राजस्थान हाईकोर्ट हुआ। पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ट्रांसफर हुआ।


 बंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां को तेलंगाना हाईकोर्ट भेजा गया। गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति परेश आर उपाध्याय को मद्रास हाईकोर्ट ट्रांसफर हुआ। तेलंगाना हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम एस एस रामचंद्र राव को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में तबादला हुआ।


 कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा को उड़ीसा हाईकोर्ट में ट्रांसफर हुआ। केरल हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए एम बदर का पटना हाईकोर्ट में तबादला हुआ। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनूप चितकारा को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ट्रांसफर हुआ। 


इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा, न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल, न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह और न्यायमूर्ति रविनाथ तिलहरी को क्रमशः दिल्ली हाईकोर्ट, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में स्थानांतरित किए गये।