ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

हेमंत सोरेन को फिर 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा, जिंदाबाद के नारे से गूंजा पूरा कोर्ट परिसर

हेमंत सोरेन को फिर 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा, जिंदाबाद के नारे से गूंजा पूरा कोर्ट परिसर

07-Feb-2024 03:24 PM

By First Bihar

RANCHI : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कथित जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बुधवार  को भारी सुरक्षा के बीच पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। उसके बाद  ईडी के विशेष जज दिनेश राय ने हेमंत सोरेन को फिर पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है।  ईडी ने कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन विशेष जज ने सिर्फ 5 दिन की हिरासत दी। 


दरअसल,  हेमंत सोरेन के सीएम पद से इस्तीफे और फिर गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें पांच दिनों के लिए ईडी हिरासत में भेज दिया था। पांच दिन की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें बुधवार को रांची के पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें दोबारा पांच दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले कड़ी सुरक्षा में हेमंत सोरेन को लेकर ईडी के अधिकारी पीएमएलए कोर्ट पहुंचे। कोर्ट परिसर में पहले से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। 


 झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और कार्यकर्ता हेमंत सोरेन के आने से पहले ही कोर्ट परिसर में पहुंच गए थे। जैसे ही हेमंत सोरेन वहां पहुंचे, झामुमो नेता और कार्यकर्ता ‘हेमंत सोरेन जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगे। इस दौरान  पूरा कोर्ट परिसर हेमंत सोरेन जिंदाबाद से गुंजायमान हो गया। भीड़ को देखते हुए सीआरपीएफ के जवानों ने सुरक्षा घेरा बनाकर हेमंत सोरेन को कोर्ट रूम तक पहुंचाया।  उसके बाद कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। जज ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया। 3 फरवरी को पीएमएलए कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। 


वहीं, इस मामले पर हेमंत सोरेन की ओर से पेश महाधिवक्ता ने कहा - 'ईडी ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी, जिसका हमने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि आगे रिमांड की जरूरत नहीं है। क्योंकि उनसे (हेमंत सोरेन से) 20 जनवरी को 8 घंटे और 31 जनवरी को 8 घंटे की पूछताछ हो चुकी है। उनसे इन पांच दिनों में 120 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है, इसलिए आगे रिमांड का कोई मामला नहीं है।' हालांकि कोर्ट ने पूर्व सीएम की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिमांड को आज पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया।