ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / news / पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को राहत, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर...

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को राहत, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए हाई कोर्ट तैयार

12-Feb-2024 02:35 PM

By First Bihar

RANCHI: बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां जमीन घोटाले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से आंशिक राहत मिली है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका को हाई कोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।


दरअसल, झारखंड में जमीन घोटाले की जांच कर रही ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद पिछले दिनों झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।


हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताने वाली याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से दायर की गई संशोधन पिटीशन को स्वीकार कर लिया है। आगामी 27 फरवरी को गिरफ्तारी सही है या गलत इसपर हाई कोर्ट सुनवाई करेगा।