बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
28-Jun-2024 03:12 PM
By First Bihar
DESK: झारखंड में हुए जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के हाई कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी। गिरफ्तारी के पांच महीने बाद हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के आसार हैं हालांकि खबर ये भी आ रही है कि ईडी हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। इसी बीच ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर खुशी जताई है।
हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, ‘महत्वपूर्ण आदिवासी नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक मामले के कारण इस्तीफा देना पड़ा था, लेकिन आज उन्हें माननीय उच्च न्यायालय से जमानत मिल गयी है! मैं इस महान विकास से बहुत खुश हूं और मुझे यकीन है कि वह अपनी सार्वजनिक गतिविधियां तुरंत शुरू कर देंगे। हेमन्त, हमारे बीच फिर से आपका स्वागत है!’
बता दें कि बरियातू के बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन के घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने हेमंत सोरेन को इसी साल 31 जनवरी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद से हेमंत सोरेन रांची के होटवार जेल में बंद हैं और जमानत की कोशिश कर रहे थे। अब जाकर सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से राहत मिली है।
झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था जिसे शुक्रवार को सुनाया गया। हाई कोर्ट के इस फैसले पर जेएमएम समेत विपक्षी दलों ने खुशी जताई है और उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है हालांकि इसी बीच खबर यह भी आ रही है कि ईडी इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।