BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
17-May-2024 09:48 PM
By First Bihar
RANCHI: जेएमएम छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की बड़ी बहू और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के खिलाफ जेएमएम ने बड़ा एक्शन लिया है। जेएमएम ने सीता सोरेन को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले सीता सोरेन ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए जेएमएम छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इस दौरान उन्होंने अपने पति दुर्गा सोरेन की मौत पर भी सवाल उठाए थे और पति की मौत की जांच कराने की मांग की थी। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन पर भी सवाल उठाए थे।
इसके बाद वह दिल्ली पहुंची और 19 मार्च को बीजेपी की सदस्ता ग्रहण कर लिया था। बीजेपी ने सीता सोरेन को दुमका सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। अब जेएमएम ने सीता सोरेन के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें अगले 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।
जेएमएम की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि, ‘विगत दिनांक 19 मार्च 2024 को पार्टी एवं पार्टी के वरीय नेताओं पर आधारहीन गंभीर आरोप लगाते हुए आपके द्वारा पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए, इस्तीफे को स्वीकार करने का अनुरोध किया गया है। विभिन्न जन-संवाद माध्यमों तथा शोसल मिडिया प्लेटफॉर्म से प्राप्त सूचना के आलोक में आपके द्वारा वर्तमान लोकसभा आम चुनाव 2024 में 02. दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन किया गया है’।
जेएमएम ने आगे लिखा, ‘उक्त दोनो घटनाक्रम यह दर्शाता है कि आपके पूर्वनिर्धारित मंशा "पार्टी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के लिए आपके द्वारा पार्टी एवं पार्टी के वरीय नेताओं पर आधारहीन आरोप लगाया जाता रहा। अतः आपको पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त (यदी किसी पद पर हों) करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है’।