ब्रेकिंग न्यूज़

BSSC Calendar 2026: बिहार 2nd इंटर लेवल, CGL समेत 45 भर्तियों का कैलेंडर जारी; कब कौन सी परीक्षा होगी Bihar News: आपका भी कटा है चालान तो सड़क पर निकलने से पहले सोच लीजिए, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ख़ास प्लान; अब बचना मुश्किल Bihar Jail Reform : सिर्फ सजा नहीं ! बिहार की जेलें बन रही हैं नई शुरुआत का केंद्र. जानिए क्या है नया और ख़ास Neet Ug Exam 2026: ओपन बोर्ड के छात्र अब दे सकेंगे NEET UG परीक्षा, योग्यता नियमों में बड़ा बदलाव; नोटिफिकेशन जारी BPSC TRE-3 teacher transfer : 100–500 किमी दूर पोस्टेड शिक्षकों के लिए राहत वाली खबर, इस महीने के बाद बदलेगी तस्वीर; मंत्री का एलान Nawada Road Accident : तिलक समारोह जा रहे चाचा-भतीजा समेत 3 की दर्दनाक मौत, बिजली पोल से टकराई बाइक IRCTC ID Block News : रेलवे ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, कई यूजर्स पर गिरेगी गाज; 24 घंटे के लिए बंद हो सकती है आपकी ID NEET Student Case : पटना नीट छात्रा मौत मामले में जांच तेज, फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों की दोबारा पड़ताल शुरू; जानिए क्या है नया अपडेट ALP Bharti 2026: युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, इतने पोस्ट पर जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन; यहां पढ़े वैकेंसी डिटेल Namo Bharat Train : 'अब मिनटों में तय होगा दिल्ली से मरेठ तक का सफ़र ...', PM मोदी आज करेंगे नमो भारत के फुल स्ट्रेच का शुभारंभ

हेमंत सोरेन ने लिया झारखंड के सीएम पद की शपथ, दूसरी बार बने झारखंड के सीएम

हेमंत सोरेन ने लिया झारखंड के सीएम पद की शपथ, दूसरी बार बने झारखंड के सीएम

29-Dec-2019 02:19 PM

RANCHI: जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज झारखंड के सीएम पद की शपथ ले ली. हेमंत को शपथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई. हेमंत दूसरी बार झारखंड के सीएम बने हैं. इससे पहले वह 2013 में भी सीएम रह चुके हैं. कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमीर आलम मंत्री पद की शपथ लिए. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने भी मंत्री पद की शपथ ली. राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली.

इसको भी पढ़ें हेमंत सरकार में रामेश्वर उरांव ने ली मंत्री पद की शपथ, डीआईजी के पद से इस्तीफा देकर आए थे राजनीति में

मंच पर पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी, राहुल गांधी, रघुवर दास, तेजस्वी यादव, शरद यादव, डी राजा समेत कई नेता पहुंचे हुए हैं. चुनाव में सत्ता खोने वाले रघुवर दास भी समारोह में पहुंचे हुए हैं.

52 विधायकों का समर्थन

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत की पार्टी जेएमएम ने राजद, कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. गठबंधन में जेएमएम को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को 7 सीटें मिली थी. लेकिन चुनाव में जेएमएम को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को 1 सीट पर सफलता मिली. वही, जेवीएम ने भी हेमंत सरकार को समर्थन करने का ऐलान पहले ही कर चुकी है. इसके अलावे एनसीपी और एक निर्दलीय का भी समर्थन मिला हैं. कुल मिलाकर हेमंत को 52 विधायक को समर्थन सरकार बनाने के लिए मिला हैं.