पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
12-Sep-2024 01:02 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के पटना में मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमरिया घाट पर गंगा तट पर स्थित पेड़ पर चढ़कर रिल्स व वीडियो बनाता युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित यादव उर्फ हटेला के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, पटना में मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमरिया घाट पर गंगा तट पर स्थित पेड़ पर चढ़कर रिल्स व वीडियो बनाता युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित यादव उर्फ हटेला के रूप में की गई है। यह घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। मालसलामी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और युवक के पिता बैजू प्रसाद यादव ने बताया कि गंगा नदी के बीच में स्थित पेड़ पर चढ़कर अमित फोटो व वीडियो बना रहा था। उसी दौरान उसका पेड़ से पैर फिसल गया और वो गंगा नदी में गिर गया है। जिससे उसकी मौत हो गई है।
वहीं, इस हादसा की खबर स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों की दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की मदद से गंगा मे सर्च आपरेशन चलाया। जिसमें पुलिस को सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को भी एसडीआरएफ की टीम डूबे युवक को गंगा नदी में तलाश रही है।
हालांकि चर्चा है कि युवक अमित फेसबुक लाइव आने के बाद गंगा नदी मे छलांग लगाया है। इस मौत की वजह पारिवारिक विवाद भी निकलकर आ रहा है. पुलिस और पिता इसे आत्महत्या नहीं हादसा मान रहे हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का कहना है कि डूबे युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़ी प्रत्येक विंदू पर छानबीन कर रही है।