बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
14-Jun-2024 09:51 PM
By Mayank Kumar
PATNA: बिहार में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग काफी परेशान हैं। हीट वेव से लोगों की मौतें हो रही है। पटना से सटे बिहटा में दो शिक्षकों की हीट वेव के कारण हार्ट अटैक आने से मौत हो गयी। इस घटना से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी है।
मृतकों की पहचान बिहटा स्थित प्राथमिक विद्यालय पथलौटिया के शिक्षक विनय कुमार और उ.म.विद्यालय पड़री के शिक्षक जितेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। दोनों शिक्षकों की हीट वेव के कारण हृदयाघात से मौत हो गयी है।
बताया जाता है की शिक्षक विनय कुमार की मौत हीट वेव के कारण हार्ट अटैक आने से हुई है। इस घटना की खबर सुनकर उनके दाह संस्कार में शिक्षक जितेंद्र कुमार शामिल हुए थे। दाह संस्कार करके वापस घर लौटने के बाद उनकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गयी।
शिक्षक नेता आनंद मिश्रा, जयकांत धीरज सहित दर्जनों शिक्षकों ने बताया कि हमने आज एक नहीं बल्कि दो-दो शिक्षकों को खो दिया है। इस घटना से पूरे बिहटा के शिक्षक दुःखी है। यह हमारे समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।