खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Dec-2022 02:02 PM
DESK: हॉलीवुड फिल्म अवतार-2 देखने के दौरान हार्ट अटैक से एक व्यक्ति की थियेटर में मौत हो गयी। वहीं स्कूल से लौटने के दौरान बस में चक्कर खाकर गिरने से एक छात्र की मौत हो गयी। मौत का कारण हार्ट अटैक ही बताया जा रहा है। एक के बाद एक हार्ट अटैक की घटनाओं से लोग भी हैरान हैं।
दिसंबर 2022 का महिना आधा खत्म हो गया है। अब हम नये साल में प्रवेश करने वाले हैं। 2022 में हार्ट अटैक का मामला तेजी से सामने आया है। देश के कई जाने माने सेलिब्रिटीज की मौत भी इस वजह से हो गयी है। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, बिग बॉस के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, सिंगर केके, एक्टर दीपेश भान, सोनाली फोगाट समेत कई लोगों की मौत हार्ट अटैक के कारण हो गयी है।
ताजा मामला आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में सामने आई है। आंध्र प्रदेश में हॉलीवुड फिल्म अवतार-2 को देखने आए एक व्यक्ति लक्ष्मीरेड्डी श्रीनू की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। मृतक काकीनाडा जिले के पेद्दापुरम का रहने वाला था। जो ललिता थियेटर में अवतार-2 फिल्म को देखने अपने भाई के साथ गया हुआ था।
दोनों भाई फिल्म देखने में मशगुल थे तभी अचानक श्रीनू की तबीयत बिगड़ गयी और वह अपनी सीट से जमीन पर गिर गया। जिसके बाद आनन फानन में उसे पेद्दापुरम गवर्मेंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बच्चों का पिता था। हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं दूसरी घटना मध्य प्रदेश के भिंड की है जहां चौथी कक्षा के 12 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। मृतक बच्चे की पहचान मनीष जाटव के रूप में हुई है। जो अपने भाई के साथ स्कूल गया हुआ था। स्कूल से घर लौटने के दौरान जब पर बस पर चढ़ा तभी चक्कर आने के बाद वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। हार्ट अटैक से मौत के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस तरह की घटनाएं सामने आने से लोग भी हैरान हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...