ब्रेकिंग न्यूज़

नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा Patna Digha Road Project : पटना में खत्म होगा सबसे बड़ा जाम! दीघा में बनने जा रहा 3 गुना बड़ा गोलंबर; जानिए क्या है सरकार का प्लान BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज

Home / news / स्वास्थ्य मंत्री को हुआ कोरोना, टेस्ट में रिपोर्ट निकली पॉजिटिव

स्वास्थ्य मंत्री को हुआ कोरोना, टेस्ट में रिपोर्ट निकली पॉजिटिव

23-Aug-2020 04:13 PM

PATNA :  देश में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं. आम लोगों के साथ-साथ खास लोग भी इस संक्रमण के शिकार हो रहे हैं. कोरोना से जुड़ा हुआ ताजा अपडेट ये आया है कि स्वास्थ्य मंत्री भी अब इसके शिकार हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी साझा कि है कि उन्हें कोरोना हो गया है.


मध्य प्रदेश में लगातार कई मंत्री इसकी चपेट में आ रहे हैं. यहां तक की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस संक्रमण से नहीं बच पाए. स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी छठे मंत्री हैं, जो कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं.  इसके पहले पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के साथ ही खुद सीएम शिवराज सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए थे.


प्रभुराम चौधरी ने ट्वीट किया, “मेरी कोविड की रिपोर्ट टेस्ट के बाद पॉजिटिव आई है. मेरा सभी से निवेदन है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह कोरोना टेस्ट करवा लें. मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारनटीन में चले जाएं. आप सभी की प्रार्थना व आशीर्वाद से जल्द आप सभी के बीच उपस्थित होकर फिर जनसेवा के कार्यों में लगेंगे.”



स्वास्थ्य मंत्री लगातार कोरोना काल के दौरान डॉक्टरों से मिल रहे थे. लगातार वे बैठकें कर रहे थें. इसी क्रम में वह कोरोना की चपेट में आ गए हैं. इससे पहले सांची जनपद अध्यक्ष एस मुनियम की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी. वे स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के साथ कई कार्यक्रम में मौजूद रहे थे. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी चौधरी ने क्षेत्र में अपना दौरा जारी रखा था.