दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
01-Dec-2019 08:26 PM
DELHI: हैदराबाद गैंगरेप की घटना पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि पुरुषों को इस बारे में शिक्षित किए जाने की जरूरत है कि महिलाओं से कैसे पेश आना है। दिल्ली में आयोजित गीता महोत्सव कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि सरकार कानून बनाती है जिसे ठीक ढंग से लागू किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सब कुछ प्रशासन के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। पुरुषों को इस बारे में बताए जाने की जरूरत है कि महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव करना है। इसकी शुरुआत परिवार से की जानी चाहिए।
रविवार को दिल्ली के लाल किला पर 'हिंदू का पवित्र ग्रंथ गीता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शिरकत किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जर्नादन द्विवेदी भी संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ नजर आए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राम मंदिर कार्यकर्ता साध्वी ऋतंभरा समेत कईआध्यात्मिक नेता कार्यक्रम में नजर आए। इसके अलावा गीता कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शरीक हुए।