ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

लॉकडाउन के बाद ऐसा होगा हवाई सफर, CISF ने एविएशन मिनिस्ट्री को भेजा यह प्रस्ताव

12-Apr-2020 08:12 AM

DELHI: लॉकडाउन खत्म होने के बाद हवाई यात्रा करने को लेकर सीआईएसएफ ने एक योजना बनाई है. योजना के अनुसार बताया गया है कि यात्रियों को फ्लाइट से 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा. साथ-साथ मास्क, दस्ताने और सेनेटाइजर के साथ प्रवेश करने की अनुमति दी जाए. यह प्रस्ताव सीआईएसएफ ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेज दिया गया. 

हर गेट पर रखी जाए सैनिटाइजर की बोतल 

सीआईएसएफ के विशेष निदेशक जीए गणपति इसके बारे में बताते है कि कोरोना के कारण परिस्थितियों के बदलाव को लेकर एहतियात कई कदम उठाए जाने की योजना है. मंत्रालय से हमने यह भी आग्रह किया है कि यात्रियों और कर्मचारियों के लिए एययपोर्ट पर के हर आने जाने वाले गेट पर सेनेटाइजर की  बोतलें रखी जानी चाहिए. जिसका इस्तेमाल लोग कर सके.

दो लोगों के बीच एक सीट खाली

सीआईएसएफ ने भी यह सुझाव दिया है कि यात्रियों के बीच में एक सीट का गैप दिया जाए. इसके अलावे एयरलाइनों को यह सलाह दी गई है कि यात्रा करे वाले यात्रियों के बारे में टिकट बुक करते समय ही होम क्वॉरेंटाइन, कोरोना को लेकर जानकारी मांगे. इस तरह का कोई भी यात्री यात्रा करता है तो उनको सीआईएसएफ के आइसोलेशन चेकिंग से गुजरना होगा. बता दें कि लॉकडाउन के बाद फिर से 15 अप्रैल से फिर उड़ाने शुरू होने की उम्मीद है. इसके पहले सीआईएसएफ ने कई सुझाव दिया है.